Sunday, May 5, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादशहर के पांचों जोनल कार्यालयों पर उपलब्ध होंगी ऑक्सीजन

शहर के पांचों जोनल कार्यालयों पर उपलब्ध होंगी ऑक्सीजन

जन सागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम जहां पूरे शहर में सैनिटाइजेशन फागिंग का बेहतर कार्य नगर आयुक्त गाजियाबाद महेंद्र सिंह तंवर के कुशल नेतृत्व में कर रहा है इसी के क्रम में ऑक्सीजन नोडल प्रभारी के रूप में भी आईएएस ऑक्सीजन महेंद्र सिंह तंवर ने शहर को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए योजना तैयार की है। अब शहर के पांचों जोनल कार्यालयों पर ऑक्सीजन उपलब्ध होगी।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कवि नगर जोन में हरि कृष्ण गुप्ता जोन प्रभारी, वसुंधरा जोन में एसके राय जोन प्रभारी, मोहननगर जोन में राजवीर सिंह, विजयनगर जोन में बनारसी दास एवं सिटी जोन में सुधीर शर्मा जोन प्रभारी होम आइसोलेशन वाले मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करायेंगे।

ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त करने के लिए कम से कम 48 घंटे का बैकअप रखकर कूपन प्राप्त कराया जाएगा। 48 घंटे के समय अंतराल के अनुसार दिए गए कूपन पर शहर वासियों को ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया जाएगा तथा यह प्रक्रिया आगामी आदेशों तक जारी रहेगी।

प्रतिदिन प्रात: 10:00 से सांय 4:00 बजे तक ऑक्सीजन  हेतु कूपन वितरित किए जाएंगे। शहर में बढ़ती मांग को देखते हुए कहीं भी भीड़ न लगाई जाए उस हेतु पांच स्थानों पर ऑक्सीजन वितरित करने का केंद्र बनाया गया है। सिटी जोन होली चाइल्ड सामुदायिक केंद्र, कविनगर निर्माण विभाग, वसुंधरा सेक्टर 5, निगम वाहन पार्किंग, विजय नगर निर्माण विभाग, जोनल कार्यालय, मोहननगर जोनल कार्यालय में व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के साथसाथ्  शहर के हॉस्पिटलों में भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाए इस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर आयुक्त ने अपने अपने क्षेत्र में पार्षदों से सहयोग के लिए अपील की है। साथ ही सिविल डिफेंस तथा टीम 100 के वॉलिंटियर्स से भी सहयोग देने की अपील की गई है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img