Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedवर्चुअल बैठक के माध्यम से महानगर के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की...

वर्चुअल बैठक के माध्यम से महानगर के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक

जनसागर टुडे संवाददाता

गाजियाबाद :  पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर महानगर गाजियाबाद इकाई ने रोष व्यक्त किया l वर्चुअल बैठक के माध्यम से महानगर के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने संबोधित किया l

उन्होंने कार्यकर्ताओं के संबोधन में कहा कि चुनावों के परिणाम पक्ष या विपक्ष में आने के बाद सरकारों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए संवैधानिक रूप से आचरण करना होता है l लेकिन पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद जो तस्वीर सामने आ रही है वह निंदनीय है l पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम के बाद जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निशाना बनाकर उनकी हत्याएं की जा रही है इसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं l

उन्होंने प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को वर्चुअल माध्यम से अपना रोष प्रकट करने के निर्देश दिए l उन्होंने कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्ता तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपने हाथों में विरोध तख्ती लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपना विरोध प्रकट करें l

बैठक को गाजियाबाद प्रभारी महेंद्र धनौरिया ने भी संबोधित किया l उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के इस विरोध को माध्यम से बंगाल में पीड़ित कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला बताया l उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संयमित भाषा में सोशल मीडिया पर अपना विरोध प्रकट करके माननीय राष्ट्रपति तक अपना संदेश देना चाहिए l

बैठक का संचालन कर रहे महानगर के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि पहले यह कार्यक्रम कोविड़ नियमों का पालन करते हुए सार्वजनिक रूप से किया जाना था लेकिन लॉक डाउन की अवधि बढ़ जाने के कारण सभी कार्यकर्ता विरोध स्लोगन लिखी तख्तियां के साथ अपने घर पर ही प्रदर्शन करेंगे l

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की सेवा संगठन के साथ पीड़ितों को चिकित्सा किट देने का काम 2 दिन बाद प्रारंभ किया जाएगा l जिसमें इस बीमारी से पीड़ित परिवारों में सभी कार्यकर्ता इस चिकित्सा के को पहुंचाने का काम करेंगे l
बैठक को इस महामारी में दिवंगत हुए प्रदेश संगठन मंत्री भवानी सिंह एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं जीडीए बोर्ड सदस्य चंद्र मोहन शर्मा तथा सभी कार्यकर्ताओं को मौन धारण कर अपनी श्रद्धांजलि देकर समापन किया गया l

बैठक में महामंत्री पप्पू पहलवान सुशील गौतम गोपाल अग्रवाल राजेश त्यागी रानिता सिंह गुंजन शर्मा संजीव गुप्ता चमन चौहान मंडल प्रभारी अश्वनी शर्मा बी एल गौतम मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा दयानंद बंसल दुष्यंत पुंडीर बलराम रावल सुधीर त्यागी कुलदीप कसाना समेत सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img