Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशमहिला दरोगा का वीडियो वायरल, हड़कंप

महिला दरोगा का वीडियो वायरल, हड़कंप

 जन सागर टुडे संवाददाता   

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक महिला दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। इस वीडियो में दरोगा की महिला थाना प्रभारी
से नोकझोंक हो रही है। दरोगा का आरोप है कि एक माह से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। वह महिला थाना प्रभारी पर ही उसकी वीडियो बनाने की बात भी कह रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो बिजली बंबा चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें अलका चौधरी नाम की दरोगा रोते हुए दिख रही है। इसके अलावा महिला थाना प्रभारी संध्या सिंह से उसकी नोकझोंक होती रही है।

महिला दरोगा ने रोते हुए वीडियो न बनाने की बात कही। उसने कहा कि एक महीने से टॉर्चर किया जा रहा है। वह
दुपट्टे से खुद का गला दबाने की कोशिश भी करती दिख रही है। बमुश्किल वहां मौजूद लोगों ने मामले को संभाला। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद काफी समय तक पुलिस विभाग में इसकी चर्चा रही और इस पर बातें होती रहीं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img