जन सागर टुडे संवाददाता
गाजियाबाद। बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान पुलिस जनता को घरो में रोकने के लिए बहुत प्रयास कर रही है। इसके लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को बिना मॉस्क लगाए हजारों लोगों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की गयी।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 188 में 102 के खिलाफ कार्यवाही की गयी। वहीं मॉस्क न पहनने वाले 2532 लोगों के खिलाफ चालान कार्यवाही की गयी। वही चालानों से 2,85,250 रूपए का शमन शुल्क वसूला गया।






