Thursday, May 2, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़अलग-अलग 2 गांव के पूर्व प्रधानों की मौत

अलग-अलग 2 गांव के पूर्व प्रधानों की मौत

आज़मगढ़ : मेहनगर विकास खण्ड के अलग -अलग दो पूर्व ग्राम प्रधानों की मौत हो गयी। ग्राम पंचायत – पकड़िया रानीपुर के 45 वर्षीय चन्द्रशेखर राम विगत 20 अप्रैल को सर्दी, बुखार से पीड़ित थे। इन्हें बनारस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार दोपहर निधन हो गया। पाँच भाइयो में तीसरे स्थान पर थे।

इनके पास एक लड़का व एक लड़की हैं। दूसरी ग्राम पंचायत ठोठिया के 68 वर्षीय पूर्व प्रधान भिरगू यादव की तबीयत 25 अप्रैल को खराब हुई। आज़मगढ़ निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। वे घर पर रहे। अचानक उनकी तबीयत आज सीरियस हो गई। बनारस ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि समय करीब आठ बजे मौत हो गई। गांव के दो बार प्रधान रहे। सरल स्वभाव व बड़े मृदुभाषी थे। इनके पास तीन पुत्र है।

इनका सबसे छोटा लड़का ग्राम प्रधान पद का प्रत्याशी था। हरैया ब्लाक के प्राथमिक स्कूल दाम महुला के प्रधानाध्यापक रामाशीष राय का मंगलवार को अपराह्न निधन हो गया। किडनी की दिक्कत थी डायलिसिस कराते थे लेकिन दो दिन पूर्व डायलिसिस कराये थे। आजमगढ़ के अस्पताल में कराये थे। अचानक हालत बिगड़ी जब तक कही ले जाते मौत हो गयी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img