Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादइलाज के अभाव में कोरोना संक्रमित वृद्ध ने तोड़ दिया दम्

इलाज के अभाव में कोरोना संक्रमित वृद्ध ने तोड़ दिया दम्

दैनिक जन सागर टुडे संवाददाता :नरेश सिंघानिया 

गाजियाबाद। कोरोना महामारी अब भयावह रूप लेती जा रही है। इलाज के अभाव में अब लोग अपनी जान गवां रहे हैं। इसी क्रम में कोरोना संक्रमित वृद्ध ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया।

दिल्ली के जगतपुरी इलाके के रहने वाले युद्धवीर सिंह के 70 वर्षीय पिता का बुखार के बाद आॅक्सीजन लेवल कम हो गया। दिल्ली में कई दिन तक भटकने के बाद उन्हें कोई अस्पताल नहीं मिला। कई दिन भटकने के बाद उन्होंने गाजियाबाद का रुख किया।
युद्धवीर सिंह अपने पिता को बाइक पर बैठा कर वैशाली के मैक्स हॉस्पिटल आए लेकिन यहां भी उनके लिए बेड की व्यवस्था नहीं हो पाई, उसके बाद वह अन्य अस्पतालों को खोजने के लिए चल दिए।

लेकिन जैसे ही वह मैक्स हॉस्पिटल से चले और नवीन हॉस्पिटल की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते में युद्धवीर के 70 वर्षीय पिता ने दम तोड़ दिया और वहीं सड़क पर गिर गए, उनकी डेड बॉडी करीब 2 घंटे तक सड़क पर पड़ी रही किसी ने कोई सुध नहीं ली। पुलिस को भी सूचना दी गई। स्वास्थ्य विभाग को भी बताया गया लेकिन कोई उनकी मदद के लिए नहीं आया।

इसके बाद यह सूचना कौशांबी के स्थानीय पार्षद मनोज गोयल को मिली वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मानवता दिखाते हुए युद्धवीर की मदद की और डेडबॉडी को एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचवाया। दिल्ली के रहने वाले 70 साल के इस व्यक्ति की अस्पताल ढूंढते-ढूंढते मौत होना कई सवाल खड़े करती है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img