Friday, March 29, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यबिहारशूटिंग छोड़ सुपर स्टार गुंजन सिंह ने बिहार के विभिन्न जिलों में...

शूटिंग छोड़ सुपर स्टार गुंजन सिंह ने बिहार के विभिन्न जिलों में 5 हजार लोगों के बीच बांटा कंबल

जनसागर टुडे

बिहार – इन दिनों बिहार में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। इस बीच आज भोजपुरी सिने जगत के मशहूर अभिनेता एवं सिंगर गुंजन सिंह ने बरबीघा (शेखपुरा) समेत कई जिलों में 5000 कंबल का वितरण गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच किया। गुंजन सिंह ने कंबल वितरण का कार्य अपनी एक फ़िल्म की शूटिंग के बीच से वक़्त निकाल कर किया। इस दौरान गुंजन सिंह ने मीडिया को बताया कि बिहार में ठंड का कहर जारी है। यहां कई लोग सड़क के किनारे सोने को मजबूर हैं। हमने उन्हें इस भीषण ठंड में कंपकपाते देखा है। ऐसे लोगों के पास मुश्किल से दो वक्त की रोटी मिलती है, जिसमें वे कंबल नहीं खरीद पाते हैं। इसलिए वे ठंड में ठिठुर रहे थे। यह देख हमने फैसला किया था कि हम इस तरह के जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल का वितरण करेंगे। जिसकी शुरुआत  शेखपुरा और नवादा से हो गयी है। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img