Saturday, May 4, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनपवन सिंह की पवन पुत्र देखने पहुंचे दर्शकों में दिखा उत्साह, मिल...

पवन सिंह की पवन पुत्र देखने पहुंचे दर्शकों में दिखा उत्साह, मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स

जनसागर टुडे
वाराणसी – भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र को उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में फिल्म देखने आए दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिला। लॉकडाउन के पहले जब रिलीज हुई थी तब भी इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था और लॉकडाउन के बाद दुबारा यह फिल्म बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया और अब गणतंत्र दिवस से पहले शुक्रवार से रिलीज की गई उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में भी दर्शक हर्षोल्लास के साथ इस फिल्म को देख रहे हैं। वाराणसी के आनन्द मंदिर सिनेमाहॉल सहित कई सिनेमाघरों में फ़िल्म देखने आये दर्शक काफी उत्साहित दिखे हैं। इस फिल्म के सभी गाने बहुत ही मधुर बनाये गए हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया में भी यह फिल्म और पवन सिंह काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि फिल्म पवन पुत्र का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार द्वारा  किया गया है। फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैं, साथ में काजल राघवानी, प्रियंका पंडित हैं। नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी और रितु पांडेय को भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर लांच किया गया है। वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म पवन पुत्र का निर्माण वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले किया गया है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक फिरोज खान हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी, संगीतकार छोटे बाबा (बसही) हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। कस्टयूम बादशाह खान का है। छायांकन इमरान आलम, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला शेरा का है। मुख्य कलाकार पवन सिंह, मीर सरवर, प्रियंका पंडित, प्रियंका रेवड़ी, रितु पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, अनूप अरोरा, संजय वर्मा, अयाज खान, राकेश त्रिपाठी, अमोल चौगले, उजैर खान, निशा झा, जया पांडेय, प्रेम दूबे, अजय अय्यर, संजीव मिश्रा हैं।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img