Saturday, May 4, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनदीपक दिलदार की ‘लहू के दुश्मन’ का फर्स्ट लुक लांच

दीपक दिलदार की ‘लहू के दुश्मन’ का फर्स्ट लुक लांच

जनसागर टुडे
वाराणसी -भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक और अभिनेता दीपक दिलदार की महत्वकांक्षी नई फिल्म ‘लहू के दुश्मन’ का फर्स्ट लुक लॉन्च हो गया है। निर्माता सद्दाम खान और निर्देशक संतराम की इस परिवारिक फिल्म के फर्स्ट लुक में दीपक दिलदार एक अलग ही तेवर में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में पिस्तौल है और वो बेहद ही सीरियस रूप में दिख रहे हैं। चूंकि फिल्म के नाम मेे ही लहू है शायद इसीलिए उनके चेहरे पे भी लहू है। फर्स्ट लुक में खलनायक संजय पांडेय भी एक अलग ही अवतार मेे दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की हीरोइन बेहद हॉट अंदाज़ में नजर आ रही हैं।आपको बता दें कि फिल्म लहू के दुश्मन सना मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है जिसके डायरेक्टर संतराम, प्रोड्यूसर सद्दाम खान, हीरो दिपक दिलदार, हिरोईन कमाक्षी ठाकुर, ग्लोरी मोहंता, संजय पाण्डे इत्यादि हैं। फिल्‍म की अधिकतर शूटिंग उतर प्रदेश के गोरखपुर की सुंदर लोकेशन पर की गई है। यह एक संपूर्ण सामाजिक फिल्‍म है। फिल्म ‘लहू के दुश्मन’ पूरी तरह से एक कमरशियल फिल्‍म है, लेकिन इसकी कहानी में सामाजिक संदेश भी हैं। दीपक दिलदार का इस फिल्म में किरदार अब तक के तमाम किरदारों से अलग है। इस फ़िल्म में उनके कई शेड्स भी दिखाई देंगे ,जो भोजपुरी फ़िल्म देखने वाले दर्शको को आकर्षित करेंगे। अदाकारा ग्लोरी मोहंता ने इस फिल्म में सिर्फ आइटम सॉन्ग ही नहीं किया है बल्कि एक बेहतरीन किरदार भी प्ले किया है। इसमें वह संजय पांडेय की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं, जो एक शातिर लड़की होती है।फिल्म के निर्माता सद्दाम खान का कहना है कि फिल्म लहू के दो रंग दो भाईयो की कहानी है, जो एक फैमिली ड्रामा है। जायदाद को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा होता है और वे एक दूसरे के लहू के दुश्मन बन जाते हैं। संतराम जी चूंकि लेखक बड़े अच्छे है इसलिए उन्होंने कहानी पर विशेष ध्यान दिया है। वह खुद भी फिल्म में एक अहम रोल कर रहे है।”खलनायक संजय पांडेय इसमें दो भाइयों के बीच दरार डालने का काम करते हैं। निर्देशक संतराम का दावा है कि यह पूरी तरह से एक परिवारिक सिनेमा है जिसमें कहीं भी अश्लीलता की कोई गुंजाइश नहीं है। फिल्म की शूटिंग गोरखपुर, बस्ती जिला, संतकबीरनगर और मुंबई में हुई है। फिल्म में 8 गाने हैं। इस फिल्म में एक संदेश दिया गया है कि दो भाईयो के बीच लड़ाई झगड़ा नहीं होना चाहिए। अगर कुछ मतभेद हो भी तो आपसी तालमेल से उसे सुलझा लेना चाहिए।” फिल्म के डीओपी अजय रौनियार, एडिटर विनोद चौरसिया, एक्शन मास्टर शहाबुद्दीन व सुयोग रिजाल, नृत्य निर्देशक चेतना सिंह, चिनी चेतन, मुकेश नरेश सरासर, विवेक थापा, आर्ट डायरेक्टर राजकिशोर शर्मा, शगीर खान और कार्यकारी निर्माता अरविंद सिंह हैं। फिल्म लहू के दुश्मन के संगीतकार छोटे बाबा बसही, शिशिर पांडेय, अमरेश शाहाबादी, गणेश पांडेय और गीतकार सुमित चंद्रवंशी, संतराम, विनय निर्मल, यादव राज और आज़ाद हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।
दीपक दिलदार के फैन्स सोशल मीडिया पर उनकी नई फिल्म लहू के दुश्मन के फर्स्ट लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। लोगों को उनकी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img