Saturday, May 18, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनगुंजन सिंह का वीडियो सांग "बबुआन इधर है" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से...

गुंजन सिंह का वीडियो सांग “बबुआन इधर है” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज़ , मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

जन सागर टुडे
वाराणसी-  वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर, ऐक्टर गुंजन सिंह का एक नया वीडियो सांग “बबुआन इधर है” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है। जो बेहद पॉपुलर हो रहा है। इस गीत को मधुर आवाज में गुंजन सिंह ने गाया है। इस गीत को बेहतरीन संगीत से सजाया है आर्या शर्मा ने और गीतकार अजय विश्वकर्मा ने गीत लिखा है। जिससे गुंजन सिंह का स्टाइल और लुक खुल कर सामने आया है। गुंजन सिंह का एक स्वैग एक तेवर इस गाने में दिखाई देता है।इस गीत के रिकॉर्डिस्ट जीतू शर्मा हैं जबकि परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है। रंजीत सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त है। 2021 में यह गुंजन सिंह का एक बड़ा ब्लास्ट माना जा रहा है।
इस गाने का हाल ही में ऑडियो सांग रिलीज हुआ था। ऑडियो सांग की अपार सफलता के बाद इसका वीडियो सांग भी रिलीज किया गया है। गाने में गुंजन सिंह की गायकी की खास शैली साफ झलाकती है।
गुंजन सिंह का वीडियो सांग बेहतरीन ढंग से शूट किया गया है जिसमें गुंजन सिंह का लुक बेहद प्रभावी और शानदार है। जब वे बबुआन के लुक में गाड़ी से उतरते हैं और नौटंकी वाली से कहते हैं “पलट…बबुआन इधर है”। फिर डांस शुरू होता है। उनका गजब का डांस देखने लायक है। वीडियो की मेकिंग अमेजिंग है गुंजन सिंह के इस गीत “बबुआन इधर है” को रिलीज़ होने के कुछ ही घंटे में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img