Thursday, April 25, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRकई संगठनो ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन

कई संगठनो ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन

नोएडा:केन्द्र सरकार द्वारा नए कृषि क़ानून को लागू करने के विरोध में आज चिल्ला बोर्डर पर 34 वे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा।आज सुबह से ही पड़ रही कड़कड़ाती ठण्ड व ज़ोरदार बारिश भी किसानों के हौसले को नही ध्वस्त कर पायी।इसके विपरीत किसानों का जोश दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।आज कई किसान संगठन व आगरा शिक्षक संघ ने चिल्ला बोर्डर अपने प्रतिनिधियों के साथ पहुँच कर आन्दोलन को मज़बूत करने की घोषणा की।जिसमें डा० भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा शिक्षक संघ के अध्यक्ष डाक्टर ओमवीर सिंह , किसान संघर्ष समन्वय समिति हरियाणा के अध्यक्ष डीके शर्मा और , किसान अधिकार _ युवा रोज़गार आंदोलन संगठन के अध्यक्ष श्री सुनील फ़ौजी सैकड़ों साथियों के साथ पहुँचे और सभी ने धरने पर आंदोलन को समर्थन देकर आंदोलन को मज़बूत करने की घोषणा की और मौक़े पर मौजूद सभी किसान भाईयों ने एक साथ लंगर खाया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img