Tuesday, April 30, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRविधायक सुनील शर्मा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी...

विधायक सुनील शर्मा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती 

जन सागर टुडे
साहिबाबाद –  विधायक साहिबाबाद सुनील शर्मा  एवं सभापति पंचायती राज समिति उत्तरप्रदेश विधानसभा के कार्यालय राजेन्द्र नगर पर चौधरी चरण सिंह जी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित करके जयंती मनाई।
हरिचंद शर्मा कार्यालय प्रभारी ने इस अवसर पर कहा कि आज हम सभी को चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलने की जररूत है। चौधरी साहब किसान, मजदूर, मजबूर की आवाज थे। चौधरी चरण सिंह  की गाजियाबाद कर्मभूमि थी, गाजियाबाद में उन्होंने 1928 में वकालत शुरू की। वकालत के दौरान वे अपनी ईमानदारी, साफगोई और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। चौधरी चरण सिंह उन्हीं मुकदमों को स्वीकार करते थे जिनमें मुवक्किल का पक्ष उन्हें न्यायपूर्ण प्रतीत होता था। सन 1940 में गांधीजी द्वारा किये गए ‘व्यक्तिगत सत्याग्रह’ में भी चौधरी चरण सिंह को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद वे अक्टूबर 1941 में रिहा किये गये। सन 1942 के दौरान सम्पूर्ण देश में असंतोष व्याप्त था और महात्मा गाँधी ने ‘भारत छोड़ो’ आन्दोलन के माध्यम से ‘करो या मरो’ का आह्वान किया था। इस दौरान चरण सिंह ने भूमिगत होकर गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मवाना, सरथना, बुलन्दशहर आदि के गाँवों में घूम-घूमकर गुप्त क्रांतिकारी संगठन तैयार किया। पुलिस चौधरी चरण सिंह के पीछे पड़ी हुई थी और अंततः उन्हें गिरफतार कर लिया गया। ब्रिटिश हुकुमत ने उन्हें डेढ़ वर्ष की सजा सुनाई। जेल में उन्होंने ‘शिष्टाचार’, शीर्षक से एक पुस्तक लिखी।
इस अवसर पर पार्षद सचिन डागर, पार्षद बिजेंद्र चौहान, पार्षद विनोद शर्मा, पूर्व पार्षद विनय चौधरी, पंचम चौधरी, देवेंद्र मलिक, सुजीत गिरी, सुधीर, मण्डल अध्यक्ष राजन आर्य, मण्डल अध्यक्ष नीरज वर्मा, सुशील चौहान, देवेंद्र, देवेंद्र चौधरी, सुबोध शर्मा, अवधेश गर्ग, अरविंद शर्मा, रोहित, संजय चौहान, जितेंद्र सोलंकी, सोहन पाल, माधव सूद, अमर यादव, विनिश् चौधरी, मनोज पाल, भोला, कुलदीप, सोनू पहलवान, रामबीर यादव, घनश्याम तिवारी, रामदास, सुरेंद्र, रमन त्यागी, जलेश्वर् गुप्ता, सुगनपाल यादव, आदि उपस्थित रहे!
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img