Saturday, May 4, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRपरिवार नियोजन में पुरुषों की साझेदारी

परिवार नियोजन में पुरुषों की साझेदारी

नोएडा।जनपद में शनिवार (21 नवंबर) से चार दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह दो चरणों में चलेगा। पहले चरण में दम्पति  संपर्क अभियान चलाकर परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा,  जबकि दूसरे चरण में इच्छुक पुरुषों को नसबंदी की सेवा प्रदान की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.  दीपक ओहरी ने बताया पुरुष यौन क्षमता प्रभावित होने के डर से  नसबंदी नहीं करवाते हैं,  जबकि यह सिर्फ एक भ्रांति है। पुरुष नसबंदी करने की प्रक्रिया बहुत ही सुरक्षित और बहुत ही आसान है और सरकार इसके लिए इच्छुक लाभार्थी को प्रतिपूर्ति  राशि भी देती है।उन्होंने बताया नसबंदी की प्रक्रिया पूरी होने में केवल 10 से 15 मिनट का समय लगता है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के साधन को अपनाने की पहल पुरुषों द्वारा की जानी चाहिए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भी जनसाधारण को सीमित परिवार के बारे में जागरूक करना, नसबंदी के प्रति पुरुषों को प्रोत्साहित करना तथा परिवार नियोजन में बराबर की साझेदारी के लिए तैयार करना है।डा. ओहरी ने बताया परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बहुत कम है। पुरुषों की नसबंदी में भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मना रहा है। इस अभियान का आयोजन जनपद में दो चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण में शनिवार (21 नवम्बर) से 27 नवम्बर तक आशा और एएनएम दम्पति से संपर्क करेंगी। उन्हें परिवार नियोजन क्या है और इसकी क्या जरूरत है इस संबंध में जानकारी देंगी साथ ही परिवार नियोजन में पुरुष नसबंदी के फायदे से अवगत कराते हुए इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करेंगी। इस दौरान नसबंदी कराने के इच्छुक पुरुषों का पंजीकरण किया जाएगा। दूसरा चरण 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा।  इस चरण में इच्छुक पुरुषों की नसबंदी की जाएगी। यह अभियान “परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी, जीवन में लाए स्वास्थ्य और खुशहाली” थीम  के साथ चलाया जाएगा।
संपर्क अभियान में कंडोम वितरण भी होगा।दंपत्ति संपर्क अभियान के दौरान आशा और एएनएम  बास्केट ऑफ च्वाइस  के जरिए काउंसलिंग करेंगी। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडोम बाक्स लगाए जाएंगे और रोजाना उन्हें सैनिटाइज किया जाएगा। कंडोम वितरण पर भी विशेष जोर दिया जाएगा |
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img