Wednesday, May 8, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRमिशन नारी शक्ति को पंख देने के लिए थाना नॉलेज पार्क परिसर...

मिशन नारी शक्ति को पंख देने के लिए थाना नॉलेज पार्क परिसर में खुला महिला सहायता कक्ष

नोएडा:

प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बेटियों को अपनी सुरक्षा,सम्मान और स्वालंबन के प्रति जागरुक कराने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गयी है।यह अभियान 17 से 25 अक्टूबर तक चलेगा।इसका उद्देश्य बेटियों और महिलाओं को एक सुरक्षात्मक परिवेश प्रदान करना व उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस प्रशासन की अलग अलग थानों की पुलिस द्वारा अपने क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें महिलाओं को सुरक्षा तथा उनके हकों से संबंधित कानून के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।इसके अलावा कार्यक्रमों में बताया गया कि घर में मौजूद पुत्रों को महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का संस्कार दें, ताकि वो महिलाओं लड़कियों को अपने परिवार की समझे।

_jstnews
_jstnews

इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क परिसर में थानाध्यक्ष वरुण पंवार ने मिशन नारी शक्ति को पंख देते हुये थाना परिसर में ही एक महिला सहायता कक्ष खोला।थानाध्यक्ष वरुण पंवार ने मिशन नारी शक्ति को ध्यान में रख की थाना परिसर में स्थित एक रुम को साफ स्वच्छ करवाकर
उसको महिला सहायता कक्ष के रुप में नियमित करा दिया।जिससे आने वाली पीड़ित महिला की लोक लज्जा व मान मर्यादा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।इसका प्रभाव ये होगा कि पीड़ित खुलकर महिला पुलिस को अपनी समस्या शेयर कर सकेगी।
थानाध्यक्ष वरुण पंवार ने बताया कि अपने अधिकारियों के निर्देश पर मिशन नारी शक्ति के तहत थाना परिसर में एक अलग महिला सहायता कक्ष बनाया गया है।यहा पीड़ित महिला बिना किसी हिजक के महिला पुलिसकर्मीयों को अपनी समस्या बता सकेगी।वही थानाध्यक्ष नॉलेज पॉर्क वरुण पँवार ने थाना स्टाफ के साथ मिशन शक्ति कार्यक्रम को ऑनलाइन लाइव देखा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img