Sunday, May 5, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजन'लक्ष्मी बॉम्ब' का पहला गाना 'बुर्ज खलीफा' हुआ रिलीज

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का पहला गाना ‘बुर्ज खलीफा’ हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का पहला गाना ‘बुर्ज खलीफा’ रिलीज हो चुका है। अक्षय ने बुर्ज खलीफा का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है- ‘साल का सबसे बड़ा डांस ट्रैक।’

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का पहला गाना ‘बुर्ज खलीफा’ रिलीज हो चुका है। अक्षय ने बुर्ज खलीफा का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है- ‘साल का सबसे बड़ा डांस ट्रैक। ‘बुर्ज खलीफा’ को शशि ने डीजे खुशी और निकिता गांधी ने साथ मिलकर गाया है। इसके साथ ही शशि ने गाने को कम्पोज भी किया है। वहीं गगन आहूजा ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं।

बुर्ज खलीफा नाम का यह गाना एक पार्टी सॉन्ग है। गाने में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अलग-अलग लोकेशन पर डांस कर रहे हैं। गाने के नाम के जैसे बुर्ज खलीफा के कई शॉट्स लिए गए हैं। यूट्यूब पर इस गाने को अभी तक 4.5 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। जिसपर 300 से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। गाने के रिलीज होते ही फैन्स लगातार कमेंट सेक्शन में तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है-ये गाना हिट है। एक दूसरे फैन ने लिखा है- ये साल का बेस्ट सांग है। एक अन्य फैन ने लिखा है- ये सबसे बड़ा पार्टी सांग होने वाला है।

jst_news
jst_news

क्या है फिल्म की स्टोरी

फिल्म की स्टोरी की बाते करें तो यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अक्षय ट्रांसजेंडर महिला का किरदार भी निभाते हुए दिखेंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे अक्षय, लक्ष्मी का अवतार लेते हैं। अक्षय कुमार ट्रेलर में कहते हैं कि जिस दिन उनके सामने भूत आएगा वह चूड़ियां पहन लेंगे। इसके बाद उनके साथ अजीबो-गरीब चीजें होती हैं और एक दिन वह साड़ी और चूड़ी पहन लेते हैं। यह फिल्म राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित है जिसमें तुषार कपूर, शरद केलकर और अश्विनी कालसेकर भी हैं।

jst_news
jst_news

बता दें कि लक्ष्मी बॉम्ब 9 नवंबर को डिज्नी और हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन कोरोनोवायरस के कारण इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img