Monday, May 6, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशआईआईटी जेईई एडवांस 2020 की परिणाम में दिवेश तिवारी ने मारी बाजी

आईआईटी जेईई एडवांस 2020 की परिणाम में दिवेश तिवारी ने मारी बाजी

जन सागर टुडे /राघवेंद्र सिंह

बलिया। आईआईटी जेईई एडवांस 2020 का परिणाम घोषित हुआ  बलिया जनपद के  रेवती नगर पंचायत के दिनेश चंद्र तिवारी (रिटायर्ड प्रधानाध्यापक) के पौत्र व दिग्विजय नाथ तिवारी के पुत्र दिवेश तिवारी ने  सम्पूर्ण अंक 396 में से ( 247 ) अंक प्राप्त कर पूरे भारत में 978 वें स्थान प्राप्त करके सफलता हासिल की जिससे नगर पंचायत रेवती तिवारी मोहल्ला ( वार्ड नं 14 ) के साथ – साथ अपने बलिया जिला का भी नाम रोशन किया। अपनी सफलता का श्रेय देवेश तिवारी ने अपने माता पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद को दिया है। उनके परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई और कहा कि सफलता के मार्ग पर हमेशा अग्रसर बढ़ते रहे जिससे नगर एवं जिला का नाम रोशन करते रहे । इस मौके पर मानव तिवारी ,मनीष पांडेय, विवेक त्रिपाठी, दुर्गेश उपाध्याय ,आशुतोष पांडेय ,त्रिलोकी ,गौरव आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img