Friday, May 17, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमलाइफस्टाइलरेखा की खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी हो जाती हैं फेल

रेखा की खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी हो जाती हैं फेल

रेखा बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। 66 की उम्र में भी वह काफी यंग दिखती हैं और उनकी खूबसूरती हमेशा की तरह बरकरार है। रेखा न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए पॉपुलर हैं बल्कि उनकी नैचुरल ब्यूटी भी लोगों को खूब आकर्षित करती है। रेखा आमतौर पर अलग-अलग तरह की साड़ियों में नजर आती हैं, जो महिलाओं के लिए एक आइकॉन हैं।

rekha_jstnews
rekha_jstnews

रेखा की खूबसूरती के साथ ही उनकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस भी कमाल का है। इस उम्र में भी रेखा की यंग स्किन देखकर हर किसी को ताज्जुब होता है। दरअसल, रेखा अपनी स्किन को यंग और हेल्दी रखने के लिए कई घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए रेखा के ब्यूटी सीक्रेट्स।

Actress_jstnews
Actress_jstnews

बेसन त्वचा के लिए एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है। यह त्वचा से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। रेखा नहाने से पहले बेसन का इस्तेमाल करती हैं। बेसन न सिर्फ टैनिंग को दूर करता है बल्कि चेहरे के ऑयल को कंट्रोल करने के साथ ही डेड स्किन सेल को हटाता है। रेखा नियमित अपनी स्किन को क्लींजिंग, टोनिंग और मॉश्चराइजिंग करती हैं। इससे उनकी स्किन हेल्दी और यंग दिखती है।

rekhaag_jstnews
rekhaag_jstnews

रेखा को घने और लंबे बाल हम सभी को आकर्षित करते हैं। क्या आपको उनकेखूबसूरत बालों का सीक्रेट मालूम है? दरअसल, रेखा हफ्ते में एक बार अपने बालों में होममेड पैक लगाती हैं। इस हेयर पैक को दही, शहद और अंडे की सफेदी से बनाया जाता है। ये सभी इंग्रीडिएंट्स बालों को हेल्दी और स्मूद बनाते हैं।
अभिनेत्री रेखा की स्किन हमेशा चमकती नजर आती है। दरअसल, रेखा दिन भर में 10 से 12 गिलास पानी पीती हैं। पानी से उनकी त्वचा हाइड्रेट रहती है और उनकी स्किन ग्लो करती है।

rekhaa_jstnews
rekhaa_jstnews

रेखा का मानना है कि अगर व्यक्ति अंदर से हेल्दी हो, तो चेहरे की खूबसूरती अपने आप बढ़ जाती है। वह अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन योगा करती हैं। इसके अलावा वह नियमित मेडिटेशन भी करती हैं।
हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर हमारी त्वचा पर दिखता है। ग्लोइंग स्किन के लिए रेखा हमेशा हेल्दी फूड खाती हैं। वह जंक फूड खाने से परहेज करती हैं। रेखा कम तेल और मसाले में घर का बना खाना पसंद करती हैं। वह आमतौर पर दही, रोटी और हरी सब्जियां खाती हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img