Sunday, April 28, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRरामविलास पासवान के निधन पर  सपा नेता दिवाकर गुप्ता ने व्यक्त किया...

रामविलास पासवान के निधन पर  सपा नेता दिवाकर गुप्ता ने व्यक्त किया शोक 

जनसागर टुडे
गाजियाबाद – रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए साहिबाबाद के अर्थला में रहने वाले युवा सपा नेता दिवाकर गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।
बता दें कि देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।
दिवाकर गुप्ता ने बताया कि लोजपा के संस्थापक और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान कई सप्ताह से  एक अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनके हृदय की सर्जरी हुई थी। फॉर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट द्वारा जारी बयान के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पासवान के स्वास्थ्य में गिरावट आई और बृहस्पतिवार को शाम छह बजकर पांच मिनट (06:05 शाम) पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
दिवाकर गुप्ता ने कहा कि समाजवादी आंदोलन के स्तंभों में से एक पासवान बाद के दिनों में बिहार के प्रमुख दलित नेता के रूप में उभरे और जल्दी ही राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशेष जगह बना ली। 1990 के दशक में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से जुड़े मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने में पासवान की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
पासवान के निधन पर शोक जताते हुए सपा नेता दिवाकर गुप्ता ने कहा, दुख बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं; हमारे देश में ऐसा शून्य पैदा हुआ है जो शायद कभी नहीं भरेगा।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img