Sunday, May 19, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशखेसारीलाल यादव के साथ प्रीति सिंह कर रही हैं पहली बार लिट्टी...

खेसारीलाल यादव के साथ प्रीति सिंह कर रही हैं पहली बार लिट्टी चोखा की शूटिंग

जनसागर टुडे/ पिंटू दुबे

वाराणसी -कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी सिनेतारिका प्रीति सिंह इन दिनों सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ पहली बार भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनका किरदार काफी पॉवरफुल है। वे पहली बार खेसारीलाल यादव के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनने वाली सुपरस्टार खेसारीलाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा की शूटिंग इन दिनों बुंदेलखंड के बाँदा के मनोरम स्थलों पर की जा रही है। जिसमें प्रीति सिंह अपने हुनर का जलवा बिखेरने वाली हैं। बिहार व उत्तर भारत की संस्कृति से जोड़ती इस फिल्‍म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। फिल्म सह निर्मात्री अनिता शर्मा व सह निर्माता पदम सिंह हैं।
गौरतलब है कि प्रीति सिंह बतौर अभिनेत्री भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मुकम्मल स्थान बना चुकी हैं। उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, सभी फिल्मों में उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई है। फिल्म लिट्टी चोखा से माध्यम से वे एक बार फिर अपने अभिनय व नृत्य से दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं। सवाल के जवाब में प्रीति सिंह ने बताया कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाले खेसारीलाल यादव के साथ शूटिंग करना काफी अच्छा अनुभव मिल रहा है। वे काफी सुलझे हुए सुपरस्टार हैं। वे हर सीन में बहुत कोऑपरेट करते हैं। प्रीति ने यह भी कहा कि लिट्टी चोखा हमारे भोजपुरी समाज से जुड़ा हुआ एक शब्द ही नहीं बल्कि भोजपुरी संस्कृति को भी दर्शाता है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों में संदेश भी देगी। इस फिल्म को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। फिल्म के निर्माता प्रदीप शर्मा जी का इस फिल्म के माध्यम से जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश है। क्योंकि लिट्टी चोखा शब्‍द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है। सामाजिक मुद्ददे पर आधारित इस फ़िल्म की मेकिंग निर्देशक पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा बहुत ही बेहतरीन कर रहे हैं। यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img