Friday, May 3, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशप्रसव के दौरान गई जान, गलियों में चल रहे हैं अवैध क्लिनिक

प्रसव के दौरान गई जान, गलियों में चल रहे हैं अवैध क्लिनिक

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-66 स्थित मामूरा में झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित पति का कहना है कि डॉक्टर समेत क्लिनिक का स्टाफ शव को बाहर फेंककर दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेज-3 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पीड़ित पति ने थाना फेज-3 में क्लिनिक संचालक महिला डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी है।

 

Jst_news
Jst_news

 

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-66 स्थित मामूरा में झोलाछाप डॉक्टर ने प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत कर दी। गर्भवती पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गीता क्लिनिक में ले गए। क्लिनिक चलाने वाली महिला डॉक्टर ने उन्हें प्रसव के लिए भर्ती कर लिया। प्रसव के दौरान बच्चा फंस गया। जच्चा बच्चा की मौत होने पर करीब ढाई बजे डॉक्टर शव को बाहर फेंककर क्लिनिक का ताला लगाकर दो स्टाफ समेत फरार हो गई।

Jst_news
Jst_news

पीड़ित पति का कहना है कि डॉक्टर समेत क्लिनिक का स्टाफ शव को बाहर फेंककर, दुकान बंद करके मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेज-3 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पीड़ित पति ने थाना फेज-3 में क्लिनिक संचालक महिला डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Jst_news
Jst_news

अवैध रूप से चल रहे इस क्लिनिक के पास डिलिवरी कराने का लाइसेंस नहीं था। क्लिनिक एक घर में चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी कमलेश अपनी पत्नी रुचि के साथ सेक्टर-66 मामूरा की गली नंबर -8 में रणवीर के मकान में किराये पर रहते हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। तीन साल पहले उनकी शादी रुचि से हुई थी। पत्नी के गर्भवती होने पर उन्होंने गली नंबर 7 में अश्वनी के मकान में स्थित गीता क्लिनिक में इलाज शुरू करा दिया था।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img