Saturday, May 11, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशअंकुश राजा का गाना लाखों हैं दीवाने 200 मिलियन व्यूज का बनाया...

अंकुश राजा का गाना लाखों हैं दीवाने 200 मिलियन व्यूज का बनाया रिकॉर्ड

जनसागर टुडे

वाराणसी -संगीत की दुनियां में करोड़ो दिलों पर राज कर रहे सिंगर ब्रदर्स अंकुश राजा की गायकी के दीवानों की काफी लंबी तादाद है। उनके गाये हुए गाने लाखों-करोड़ों में व्यूज यूट्यूब पर पार कर जाते हैं। इसी क्रम में अभी हाल ही में अंकुश राजा का ब्लॉक बस्टर सांग लाखों हैं दीवाने ने 200 मिलियन व्यूज पार कर यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना दिया है। यह गीत सोशल मीडिया पर जोर शोर से वायरल होकर काफी हिट हो चुका है। इस गीत को अंकुश राजा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जिसे संगीतप्रेमियों ने सहर्ष स्वीकार कर उसे बंपर हिट गीत बना दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर 200 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। जिसे अंकुश राजा के यूट्यूब चैनल अंकुश राजा ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है। यह गीत आज हर उम्र के श्रोताओं के लबों पर अपने स्थान बना लिया है। इस गीत को गर्दा सियाडीह ने लिखा है, जबकि संगीत आशीष वर्मा का है। वहीं वीडियो डायरेक्टर शिवम अधिकारी हैं। जिन्होंने बेहतरीन तरीके से इस गीत को स्क्रीन पर उतारने का काम किया है। बता दें कि अंकुश राजा के गाये हुए गाने जब भी रिलीज होता है तो वह काफी पसंद किया जाता है। इसीलिए वे कर्णप्रिय गीतों को श्रोताओं के मनोरंजन के लिए आते हैं। 200 मिलियन व्यूज मिलने पर अंकुश राजा ने अपने सभी श्रोताओं, फैंस और चाहने वालों को तहेदिल से धन्यवाद दिया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img