Tuesday, April 30, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRभाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपाइयों का तहसीलों पर हल्ला बोल

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपाइयों का तहसीलों पर हल्ला बोल

जनसागर टुडे /नरेश सिंघानिया

गाजियाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी तहसीलों पर मौजूदा प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता बेहद जोश में दिखाई दिए। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए योगी सरकार पर तीखा प्रहार किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा
कि आज पूरा प्रदेश योगी सरकार के अत्याचार से दुखी है। प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो गया है जहां अपराधी प्रतिदिन संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों को ना तो पुलिस का खौफ है और ना ही पुलिस अपराधियों के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है।  ऐसे में समाजवादी पार्टी का हर सिपाही आज आवाज बुलंद कर रहा है क्योंकि समाजवादी पार्टी ने हमेशा ही गरीब, बेसहारा, मजदूर, युवा और महिलाओं की रक्षा के लिए काम किया है। इस जंगलराज को सपा के सिपाही बर्दाश्त नहीं करेंगे और अब जब तक योगी सरकार को सत्ता से बेदखल नहीं करते थे तब तक हर मंच पर आवाज उठाई जाएगी। वहीं इस मौके पर सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष किरण कालिया ने कहा कि प्रदेश में हालात बेहद बदतर हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। विशेष रूप से अपराधी महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। जिसके चलते महिलाएं आतंक के साए में जी रही हैं। महिलाओं को अब गत सपा सरकार याद आ रही है, जहां भी पूरी आजादी के साथ अपना जीवन जी रही थीं क्योंकि महिला अपराधों पर समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह लगाम लगाई थी जबकि योगी सरकार ने एक बार फिर अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश प्रमुख,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष यादव, जिला महासचिव वीरेंद्र यादव, नीरज चौधरी, राजदेवी चौधरी, आरिफ मलिक, पार्षद हाजी आसिफ चौधरी, इमरान रिजवान, मनोज पंडित, विक्रांत पंडित, निर्मल यादव, गुलाब यादव, रविंद्र यादव बम्हैट, जगत यादव, रमेश प्रजापति नरेश बत्रा मुकीम चौधरी, आदेश शर्मा, आदि मौजूद रहे। किरन कालिया महानगर अध्यक्ष सपा महिला सभा के नेतृत्व में सैकडों महिलाएं धरने में पहुंची। मंजू वैद्य,नीरा शर्मा, शशि बाला, मुस्कान, छम्मो, रिहाना, शशि कश्यप, मंजू रानी, इंदिरा, बबीता, अमरीकन, शशि वर्मा, आशा सचदेवा, सुलेखा रानी, अंजू बाल्मीकि रीना, पूर्णिमा, बबीता यादव, सोनिया यादव, प्रियंका यादव, शोभा शर्मा, नीलम पांडे, मोनिका व दुलारी आदि। वहीं जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा सभा प्रभारी साहिबाबाद मनमोहन झा गामा के नेतृत्व मे धरना देने जाते हुऐ जब्बार मलिक , मोनू चौहान, युवा नेता अरविंद कठेरिया ,प्रोफेसर भुवन जोशी ,अजय कुमार ,रवि यादव, साबिर चौधरी, मोनू सैफी ,शोएब अब्बासी, अकरम अल्वी ,मौ रूकेश ,साकिब खान ,धर्मपाल ,प्रेम सिंह, रिकू ,अमन ,नितेश यादव ,रविन्द्र यादव, नदीम, साहिल ,शाहरुख, मनीष राजपूत ,बिट्टू सिह अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img