Tuesday, April 30, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRप्रभावित किसानों की समस्या को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

प्रभावित किसानों की समस्या को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

जन सागर टुडे

गाजियाबाद- भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनोज नागर एवं यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में दिल्ली मेरठ के प्रभावित लोगों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा रविवार को धरने पर यह सूचित कर दिया गया था कि अगर कोई सक्षम अधिकारी सोमवार को धरने पर नहीं आता है तो निर्माण कार्य बंद करा दिया जाएगा दोपहर 2:00 बजे तक कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचने पर धरने पर उपस्थित लोगों ने हाईवे का निर्माण कार्य रोक दिया गया उसके बाद मसूरी कोतवाल पहुंचे तथा उन्होंने प्रशासन को इसकी जानकारी दी उसके बाद  सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार जी  धरना स्थल पर पर पहुंचे और ज्ञापन लिया प्रभावित लोगों की त्रिपक्षीय वार्ता का आश्वासन दिया इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के वह प्रभावित लोगों ने उनके आश्वासन पर निर्माण कार्य को चलवा दिया धरना को संबोधित करते हुए मास्टर मनोज नागर प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय महासचिव भारतीय किसान यूनियन भानू ने कहा कि अगर त्रिपक्षीय वार्ता में हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो हम पुणे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ! कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ,महानगर अध्यक्ष दीपक शर्मा ,संजीव भाटी ,विनीत कुमार ,प्रेमवीर चौधरी, आशा चौधरी, शिवा चौधरी ,आनंद वर्मा, प्रवीण शर्मा, के पी पांडे, इकरामुद्दीन,  कमलेश कुशवाहा, मनीष नागर, सीताराम शर्मा सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लिया ! आगे का धरना लॉक डाउन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी और मार्क्स पहनकर 5 आदमी धरने पर वार्ता तक उपस्थित रहेंगे !

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img