Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRसेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

जन सागर टुडे/ गाजियाबाद -देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है|  भोपुरा मंडल के वार्ड नंबर 29 पंचशील कॉलोनी के श्याम पार्क में मंडल प्रभारी एवं राज्यमंत्री श्री बलदेव राज शर्मा ने जामुन एवं नीम के पेड़ लगाकर वृक्षारोपण की शुरुआत की|इस अवसर पर वार्ड नंबर के पार्षद  हरवीर प्रधान मंडल संयोजक  धर्मेंद्र शर्मा महामंत्री , वीरेंद्र मिश्रा, मंडल मंत्री गुड्डू पांडे, पप्पू कसाना, जितेंद्र कसाना, विजेंद्र गुप्ता , योगेश कुमार, राहुल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मयंक शर्मा,प्रवीण शर्मा, खेम चंद कसाना एवं श्री त्यागी  तथा वार्ड के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे | बलदेव राज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की पेड़ लगाना एक पुनीत कार्य है पेड़ों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है | पेड़ हमें जीवन देते हैं एवं वर्षा में भी सहायक होते हैं| इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व बनता है कि अपने घरों के सामने कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं एवं बच्चों की तरह पेड़ों की देखभाल भी रखें |वार्ड के पार्षद  हरवीर प्रधानद्र एवं मंडल महामंत्री  वीरेंद्र मिश्रा  ने कहा की शर्मा जी आपने आज जो हमारी पार्क में पेड़ लगाए हैं उनकी हम स्वयं देखभाल करेंगे और समय-समय पर खाद एवं पानी देते रहेंगे|

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img