Thursday, April 25, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRकिस के सर पर होगी व्यापार मंडल अध्यक्ष पद की...

किस के सर पर होगी व्यापार मंडल अध्यक्ष पद की ताजपोशी ? लाजपत नगर व्यापार मंडल को लेकर असमंजस में पड़े व्यापारी

साहिबाबाद-  ट्रांस हिंडन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लाजपत नगर में पिछले कई वर्षों से लोगों द्वारा व्यापार मंडल बनाने का प्रयास किया गया लेकिन हर बार जिस तरह से ऐन मौके पर व्यापार मंडल बनने का काम सिर्फ ख्वाब बनकर रह जाता है इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ ! एक बार फिर से लाजपत नगर के व्यापारियों के बीच के कुछ व्यापारियों ने तय किया कि व्यापार मंडल बनाना जरूरी है जिससे कि व्यापारियों को एकजुटता और मजबूती मिले ! इस बार व्यापार मंडल बनाने का बीड़ा पंडित हिमांशु शर्मा और सुखबीर ठाकुर के साथ प्रशांत पटेल एवं उनकी टीम ने उठाया और पिछले 1 महीने से व्यापार मंडल बनाने की तैयारी भी कर ली !  व्यापार संगठन लाजपत नगर के नाम से व्यापार मंडल का नाम रखा गया ! लेकिन व्यापार संगठन लाजपत नगर को उस समय झटका लगा जब लाजपत नगर के ही कुछ व्यापारी अलग हट गए और व्यापार प्रकोष्ठ लाजपत नगर के नाम से अलग व्यापार मंडल बनाकर कमेटी का गठन भी कर लिया जिसके अध्यक्ष के पद पर जगपाल  देहरान के सर पर ताजपोशी की गई ! इस बात की जानकारी मिलते ही पूरे लाजपत नगर  के व्यापारियों में हलचल मच गई और व्यापारी असमंजस में पड़ गए कि वह कौन से व्यापार मंडल को अपना समर्थन दें ! आखिर में हर बार की तरह इस बार भी लाजपत नगर का व्यापार मंडल विवादों एवं असमंजस के घेरों में घिरा हुआ दिखाई पड़ा !
जो आज तक रामलीला कमेटी का हिसाब नहीं दे पाए वह भला व्यापार मंडल क्या चलाएंगे- हिमांशु शर्मा
साहिबाबाद- व्यापार प्रकोष्ठ लाजपत नगर के नाम से हुई व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारियों एवं संरक्षक  पर आरोप लगाते हुए पंडित हिमांशु शर्मा ने कहा कि इस व्यापार मंडल में कुछ संरक्षक और सदस्य तो ऐसे हैं जो विवादों में रहे हैं !  पंडित हिमांशु शर्मा ने कहा कि उस कमेटी व्यापार मंडल में ऐसे लोग भी हैं जो आज तक रामलीला कमेटी का हिसाब भी नहीं दे पाए हैं ! जो लोग आज तक रामलीला कमेटी का हिसाब नहीं दे पाए वह भला व्यापारियों के हित का कार्य और व्यापार मंडल कैसे चला पाएंगे ! सिर्फ कुछ गिने चुने लोगों को एकत्रित कर व्यापार मंडल नहीं बनाया जाता है !  व्यापार मंडल बनाने से पहले व्यापारियों की राय ली जाती है ना कि सिर्फ अपने मन से व्यापार मंडल  का गठन करके व्यापार मंडल बनता है ! व्यापार प्रकोष्ठ लाजपत नगर ने बिना व्यापारियों की राय लिए व्यापार मंडल का गठन कर दिया जो कि गलत है !
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img