Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण भाजपा की पहचान : सांसद डॉ भोला...

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण भाजपा की पहचान : सांसद डॉ भोला सिंह।

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण भाजपा की पहचान : सांसद डॉ भोला सिंह

– भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित कर
– सांसद ने लोगों की सुनी समस्या।

सांसद ने गर्भवती धात्री महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्रशान रस्म की अदायगी।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर

oplus_0

oplus_0
oplus_0

oplus_0

बुलंदशहर/शिकारपुर/ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लॉक शिकारपुर में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुलंदशहर एवं मुख्य अतिथि सांसद डॉ भोला सिंह ने सहभागिता कर नागरिकों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।शिकारपुर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ भोला सिंह चेयरपर्सन राजबाला सैनी मंडल अध्यक्ष विकास गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश के विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, मुद्रा योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को पक्के मकान, किसानों को सम्मान निधि, महिलाओं को गैस कनेक्शन, जरूरतमंदों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं तथा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है तथा देश आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। पुलिस, राजस्व तथा ग्राम पंचायत से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। शिकारपुर मंडल अध्यक्ष विकास गर्ग ने उपस्थित लोगों से केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा पात्र लोगों को भी योजनाओं से जोड़ने की अपील की। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सांसद ने विकलांग सुखबीर सिंह निवासी गांव बरासऊ को मकान की सौंपी चाबी।
सांसद ने गर्भवती धात्री महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्रशान रस्म की अदायगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिकारपुर विकास गर्ग पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रभात उर्फ टिकलू शर्मा सांसद प्रतिनिधि विपिन बंसल बीडीओ शिकारपुर जसवंत सिंह एडीओ पंचायत शेरपाल सिंह नृपेंद्र यादव समाज कल्याण अकाउंटेंट राजबहादुर सिंह सेकेट्री देवेंद्र कुमार सेकेट्री सुनील कुमार आंगनबाड़ी मनोज चौधरी सुभाष ठाकुर सीएचसी प्रभारी शिकारपुर शशि शेखर सिंह खंड शिक्षा अधिकारी अमन कुमार गुप्ता सप्लाई इंस्पेक्टर नरेंद्रपाल सिंह नत्थी सिंह पूर्व प्रधान करीरा प्रमोद कुमार ग्राम प्रधान कपिल शर्मा सरगांव ग्राम प्रधान शिव कुमार बोहिच विकास ठाकुर पंकज शर्मा गौतम सूर्यवंशी सतीश सैनी पूर्व सभासद राहुल चौधरी प्रधान हरवीर सिंह हुलासन प्रधान रामपाल सिंह आजमपुर दरियापुर अजनारा प्रधान धर्मेंद्र सिंह चीखल प्रधान रवि चौधरी सुरेश प्रधान पिंटू चौधरी पूठा डॉ रूबी खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं तामम विभागों के अधिकारी प्रतिनिधि तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img