Thursday, May 28, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशमारपीट के बाद विवाहिता की जहर देकर हत्या, पुलिस पर मिलीभगत का...

मारपीट के बाद विवाहिता की जहर देकर हत्या, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप।

मारपीट के बाद विवाहिता की जहर देकर हत्या, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप।

ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट के बाद जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस पर भी मामले में मिलीभगत और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका सोनिका पुत्री राकेश निवासी गांव अरनिया कमालपुर, ककोड़ ने वर्ष 2015 में सुभाष पुत्र भोजराज निवासी गांव चीरसी थाना कासना से शादी के रूप में प्रेम विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक शादी के शुरूआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग सोनिका को प्रताड़ित करने लगे। सोनिका समय-समय पर फोन कर अपने मायके वालों को मारपीट और उत्पीड़न की जानकारी देती थी। परिजनों का आरोप है कि 20 मई को सोनिका ने फोन कर बताया था कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है और उसकी हत्या की जा सकती है। अगले ही दिन 21 मई को दोपहर करीब तीन बजे फोन पर सूचना मिली कि सोनिका की तबीयत खराब हो गई है और उसे कासना के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो सोनिका की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी धर्मवीर ने रात में परिजनों को यह कहकर घर भेज दिया कि सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोप है कि सुबह जब मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया था। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया उनके सामने क्यों नहीं कराई गई और उन्हें गुमराह क्यों किया गया। बाद में मायके पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में शव अपने कब्जे में लेकर अनूपशहर में अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने पति सुभाष, उसके भाई प्रेमपाल, भतीजे रिंकू तथा सतीश के बड़े बेटे के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने पूरे मामले में केवल एक आरोपी को जेल भेजकर खानापूर्ति कर दी, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी महिला की मौत जहर से होना सामने आया है। मायके पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img