डीएम एवं एसएसपी द्वारा आगामी पर्व गंगा दशहरा व ईद के दृष्टिगत सभी धर्मो के धर्मगुरुओं एवं वरिष्ठ नागरिको के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर।शनिवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जिला पंचायत सभागार में आगामी पर्व गंगा दशहरा व ईद के दृष्टिगत सभी धर्मों के धर्मगुरुओं व वरिष्ठ नागरिकों एवं संभ्रान्त नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। महोदय द्वारा बैठक मे उपस्थित सभी लोगो से मिलजुल कर रहने तथा त्यौहारो को शान्तिपूर्ण रुप से मनाने एवं आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाये रखने की अपील की गयी जिस पर गोष्ठी मे मौजूद सभी वर्गो के संभ्रान्त लोगो द्वारा मिल जुलकर रहने व शान्ति बनाये रखने का आश्वासन दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व/बाहरी व्यक्ति आन्तरिक मामलो मे दखल देकर आपसी सौहार्द व भाई चारा बिगाडने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, उसके विरुद्ध कानून कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन सहित सभी क्षेत्राधिकारीगण एवं सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।






