अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
स्याना बुलंदशहर/मनोज सिंहल जन सागर टुडे :पुलिस उप निरीक्षक कौशल गुप्ता ने ग्राम बरोली वासुदेवपुर निवासी राजे के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। एस आई कौशल गुप्ता के अनुसार जब वे हमराह हेड कांस्टेबल औरेश शर्मा के साथ गश्त करते हुए बरौली बासुदेवपुर से खानपुर मार्ग पर जा रहे थे तब राजे अवैध शराब के 18 पव्वे सहित पकड़ा गया। अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक विजयपाल सिंह कर रहे हैं।






