बूथ को मजबूत बनाने का कार्य करें बीएलए : अनार सिंह चौधरी।

स्याना/बुलंदशहर,मनोज सिंहल जन सागर टुडे : स्याना समाजवादी पार्टी के स्याना नगराध्यक्ष चौधरी शफीक सभासद ने बताया कि पार्टी की स्याना विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक का आयोजन ग्राम दौलतपुर कलां क्लॉक ऊंचागांव में आसिफ अल्वी के आवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्याना विधानसभा क्षेत्राध्यक्ष अनार सिंह चौधरी ने की व संचालन स्याना नगराध्यक्ष चौधरी शफीक ने किया। उपस्थित सपाईयों को संबोधित करते हुए अनार सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी के सभी बूथ अध्यक्ष जो बूथ बीएलए बनाये गये है, वे हर बूथ को मजबूत करने का कार्य करें। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंधु ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसान, मजदूर, बेरोजगारों की लड़ाई लड़ रही है, जिसके बूते प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी। बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनुज भ्राता स्वर्गीय प्रतीक यादव को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मुजम्मिल खान, जिला महासचिव खालिद सिद्दीकी, पार्टी के ऊंचा गांव ब्लॉक अध्यक्ष सचिन राणा, बीबीनगर ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला सचिव जफरूद्दीन सैफी, आसिफ अल्वी, नगराध्यक्ष खानपुर इकबाल कुरैशी, मोहित गुप्ता, सोनू अंसारी, ओमकार गुर्जर, धर्मवीर चौधरी, प्रवीन गुर्जर, पंकज गुर्जर, जहीर खान, सत्तार प्रमुख, कल्लन, दिलशाद राणा, इस्लाम मालिक, बाबू खां, आदि लोग मौजूद रहे।






