Friday, May 15, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ़ में गजब का फर्जीवाड़ा दूसरे की जमीन पर पास हुआ ₹2...

आजमगढ़ में गजब का फर्जीवाड़ा दूसरे की जमीन पर पास हुआ ₹2 लाख का लोन

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ बरदह / सूरज सिंह -आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि एक व्यक्ति की जमीन के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दूसरे व्यक्ति के नाम पर ₹2 लाख का लोन पास करा दिया गया। मामले में पीड़ित ने बैंक प्रबंधक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार बरदह क्षेत्र निवासी विवेक तिवारी पुत्र सुशील तिवारी ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बरदह शाखा में शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी भूमि के गाटा संख्या 1000 की नकल का गलत इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से ₹2 लाख का ऋण स्वीकृत करा लिया गया। पीड़ित के मुताबिक उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब वह अपनी जमीन की नकल निकलवाने गए। जांच के दौरान पता चला कि उनकी जमीन के गाटा संख्या पर लोन दर्ज दिखाया जा रहा है। वहीं विवेक तिवारी ने आरोप लगाया कि बरदह गांव निवासी अजय राय पुत्र सदाशंकर राय द्वारा यह लोन पास कराया गया है। उन्होंने बैंक प्रशासन से मांग की कि जिस व्यक्ति ने ऋण लिया है, उसी की जमीन पर ऋण दर्ज किया जाए और उनकी भूमि से तत्काल हटाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वह कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि बिना उनकी जानकारी के खाते में दूसरे व्यक्ति का नाम जोड़कर लेन-देन किया गया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो अन्य खाताधारकों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वहीं इस संबंध में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बरदह शाखा के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि संबंधित लोन उनके कार्यकाल में स्वीकृत नहीं हुआ था, बल्कि पूर्व शाखा प्रबंधक के समय का मामला है। फिर भी पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img