सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत।
डीके निगम/सुरेन्द्र सिंह
छतारी/बुलंदशहर/ छतारी थाना क्षेत्र के गांव मुड़ा करीमपुर निवासी का कमौना गांव पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें जसवीर पुत्र होडल सिंह गंभीर रूप घायल हो गया। जिसको पुलिस ने अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। ईलाज के दौरान युवक की शनिवार को मौत हो गई। यह युवक 28अप्रैल से अपने घर से परिजनों को बिना बताए बाइक लेकर कही चला गया था। जिसकी परिजनों ने गुमशुदगी छतारी थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन परिजनों को एक्सीडेंट की कोई खबर नहीं मिली थी आज मौत होने पर सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर परिजन अलीगढ़ पहुंचे जहां पर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रविवार को गमगीन माहौल में परिजनों ने मृतक जसवीर का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।






