पति पत्नी की हुई मौत एक साथ जली दोनों की चिताएं।
प
बुलंदशहर/अहार क्षेत्र के गांव पौटा बादशाहपुर निवासी राशन डीलर वृद्ध सुखपाल सिंह लोधी और उनकी पत्नी होशियारी देवी का शनिवार को बुजुर्ग दंपति का निधन हो गया था आज रविवार को दोपहर के समय दोनों पति-पत्नी का गमगीन माहौल में गंगा किनारे अवंतिका देवी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।पत्नी होशियारी देवी उम्र करीब 65 साल बीमार चल रही थी शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे घर पर निधन हो गया। परिजन उनके रोने में लग गए और मौहल्ले के लोग घर पर आने लगे भीड़ लग गई थी। इस घटना की जैसे ही उनके पति राशन डीलर सुखपाल सिंह को पता चला तो उन्होंने भी दम तोड दिया। उम्र करीब 70 साल। एक घर में एक साथ पति-पत्नी की मौत की खबर पूरे गांव में आग की फैल गई। लोगों का तांता लग गया।






