गाजियाबाद– मौ असलम कुरैशी, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी गा.बाद समाजवादी पार्टी व शाहनवाज़ खान विधानसभा अध्यक्ष गाज़ियाबाद सदर 56 समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी गाजियाबाद को एक ज्ञापन देते हुवे बताया कि 18 अप्रैल 2026 को देर रात्रि के समय, लखनऊ में सत्ताधारी दल (भाजपा) की राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव व अन्य कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों द्वारा समाजवादी पार्टी का झंडा सरेआम जलाया गया।

यह कृत्य विपक्षी दलों के प्रति असहिष्णुता और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।इस कृत्य से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। यह कृत्य समुदायों के बीच तनाव पैदा करने का एक प्रयास है।अतः दोषी व्यक्तियों अपर्णा यादव व उनके समर्थको/कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। अन्यथा हम सभी समाजवादी लोग सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने पर मज़बूर हों जायेंगे,
हम निष्पक्ष और शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए आपसे त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा करते हैं।
जिला कलेक्ट्रेट गाज़ियाबाद में सेकड़ो समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा एक ज्ञापन ए.डी.एम. गाज़ियाबाद के माध्यम से दिया गया जिसमें तरुण जाटव जिला महासचिव लोहिया वाहिनी, महानगर उपाध्यक्ष योगेश सिरोही, सपा नेता नसीम खान, विधानसभा उपाध्यक्ष 56 गाज़ियाबाद सदर मोहसिन एडवोकेट, विधानसभा उपाध्यक्ष 56 गाज़ियाबाद सदर आसिफ सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी बाबा खान, प्रमोद यादव, जिया उल हक़, आशीष यादव, मौ मंज़र खान, जिला सचिव लोहिया वाहिनी वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष लोहिया वाहिनी शाहिद खान, लोनी नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अबरार अल्वी, विधानसभा अध्यक्ष लोनी लोहिया वाहिनी गुलफाम इदरीसी, विधानसभा अध्यक्ष मोदीनगर लोहिया वाहिनी रवि शंकर जाटव, नगर अध्यक्ष मोदीनगर अंकित जाटव, विधानसभा अध्यक्ष मुरादनगर लोहिया वाहिनी जिया चौधरी, वार्ड अध्यक्ष दिलशाद अब्बासी आदि लोग उपस्थित रहें!!






