Thursday, April 9, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशममता शर्मसार: सौतेली मां ने पीट-पीटकर मासूम की जान ली

ममता शर्मसार: सौतेली मां ने पीट-पीटकर मासूम की जान ली

ममता शर्मसार: सौतेली मां ने पीट-पीटकर मासूम की जान ली।
​- पहासू के सुरजावली गांव में मामूली बात पर ढाई वर्षीय बच्ची को बेरहमी से पीटा

– पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया, कार्रवाई में जुटी।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 

बुलंदशहर: पहासू थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में बुधवार को रिश्तों को कलंकित करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहाँ एक सौतेली मां ने अपनी ही ढाई साल की मासूम बेटी की मामूली बात पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
​अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम
ग्रामीणों के अनुसार, घर में किसी मामूली बात को लेकर सौतेली मां का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। आवेश में आकर उसने मासूम बच्ची पर हमला कर दिया और उसे तब तक पीटा जब तक वह अचेत नहीं हो गई। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल दौड़े, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और हर कोई मां की इस हैवानियत की निंदा कर रहा है।
​पुलिस की कार्रवाई
वारदात की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
​कोट:
“सुरजावली गांव में एक ढाई वर्षीय बच्ची की उसकी सौतेली मां द्वारा पिटाई के बाद मौत का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।”
– शशांक श्रीवास्तव, सीओ शिकारपुर

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img