Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशनिर्देशक अविनाश पांडेय की 10वीं भोजपुरी फिल्म 'मारवाड़ी बहू' की शूटिंग कंप्लीट

निर्देशक अविनाश पांडेय की 10वीं भोजपुरी फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग कंप्लीट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके दिग्गज निर्देशक अविनाश पांडेय ने एक और बड़ा मील का पत्थर छू लिया है। बी टीवी प्ले के बैनर तले बन रही दूबे जी फिल्म फैक्टरी कृत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। यह फिल्म न केवल अपनी कहानी के लिए चर्चा में है, बल्कि निर्देशक अविनाश पांडेय के करियर की 10वीं भोजपुरी फिल्म है, जो उनके बढ़ते कद और अनुभव को बखूबी दर्शाती है। इस फिल्म को मनीष शर्मा और अविनाश पांडेय मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ को काफी बड़े स्केल पर शूट किया गया है। निर्देशक अविनाश पांडेय ने कुशल निर्देशन में इस फ़िल्म में मारवाड़ी और भोजपुरी संस्कृति के अनूठे संगम को पर्दे पर उतारने की कोशिश किया है। फिल्म की पटकथा से लेकर लोकेशन और कलाकारों के चयन तक, हर बारीक पहलू पर उन्होंने ध्यान दिया है। इस फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की ‘हॉट केक’ कही जाने वाली अंजना सिंह, मृदालनी दूबे, आदित्य मोहन, सूर्या शर्मा, जे नीलम, रंभा साहनी, सोनिया मिश्रा, श्रीधर अन्ना, अश्वनी जी, पंकज सिंह आदि कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म सामाजिक और पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित है।

गौरतलब है कि अविनाश पांडेय ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक पहली बार राकेश मिश्रा स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘प्यार में पागल सनकी आशिक’ से की थी। उसके बाद जितेंद्र सिंह स्टारर दूसरी फ़िल्म ‘कफन’, दीपक दिलदार स्टारर तीसरी भोजपुरी फिल्म ‘केहू और के बानी फ़िलहाल’, विमल पाण्डेय स्टारर चौथी भोजपुरी फिल्म ‘दिल धड़के तोहार नाम से’, प्रेम सिंह स्टारर पांचवीं भोजपुरी फिल्म ‘दिल ने कर लिया ऐतबार’, प्रेम सिंह, दीपक दिलदार, विमल पाण्डेय, अविनाश शाही स्टारर छठवीं भोजपुरी फिल्म ‘रक्षक मातृभूमि के’, प्रेम सिंह, अविनाश साही, आदित्य मोहन स्टारर सातवीं भोजपुरी फिल्म ‘परदेशी भूल ना जाना’, अंजना सिंह, मृदालनी दूबे,अविनाश शाही स्टारर आठवीं भोजपुरी फिल्म ‘एगो ललनवा दे दीं राम जी’, यश मिश्रा, अपर्णा मलिक, मृदालनी दूबे स्टारर नौवीं भोजपुरी फिल्म ‘एक वर दो वधू’, अंजना सिंह, मृदालनी दूबे, आदित्य मोहन, सूर्या शर्मा स्टारर दसवीं भोजपुरी फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ हैं।
इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए निर्देशक अविनाश पांडेय ने कहा कि ‘दसवीं फिल्म पूरी करना मेरे लिए केवल एक संख्या  नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। ‘मारवाड़ी बहू’ सम्पूर्ण पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है, जिसे हर वर्ग का दर्शक पसंद करेगा। हमने इसकी मेकिंग में भव्यता और कहानी की सादगी का विशेष ध्यान रखा है।’

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img