Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेश14वें फेंटा महोत्सव में उमड़ा भक्ति का सैलाब, भजनों की स्वर लहरियों...

14वें फेंटा महोत्सव में उमड़ा भक्ति का सैलाब, भजनों की स्वर लहरियों पर झूमे श्रद्धालु

14वें फेंटा महोत्सव में उमड़ा भक्ति का सैलाब, भजनों की स्वर लहरियों पर झूमे श्रद्धालु

जहांगीराबाद नगर के लाल कुआँ स्थित राधा कृष्ण मंदिर (शीश महल) में 14वां फेंटा महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्ति और संगीत से सजी इस शाम ने पूरे क्षेत्र को कृष्णमय कर दिया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का भरपूर आनंद लिया। ​महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य भजन संध्या रही, जिसमें विख्यात भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ​सुमित गोयल, विक्की गोयल और शिवम वर्मा ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा मंदिर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं बाहर से आये रसिक माधोबिहारी दास और नीरज शर्मा के भजनों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। ​भजनों की धुनों पर राधा-रानी की सखियों के रूप में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक नृत्य ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी सखियों के नृत्य ने ऐसा दृश्य उत्पन्न किया मानो साक्षात गोकुल की गलियां शीश महल में उतर आई हों। श्रद्धालु खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। स्थानीय निवासी सोनू वर्मा द्वारा आयोजित प्रत्येक वर्ष की भांति इस 14वें महोत्सव में ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार व प्रसादी का भी आयोजन किया गया था। मंदिर की विद्युत सजावट और फूलों की महक ने वातावरण को दिव्य बना दिया। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। ​स्थानीय निवासियों के अनुसार हर साल यह महोत्सव जहांगीराबाद की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का प्रतीक बनता जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. अशोक वार्ष्णेय, समाजसेवी डॉ. सुविन भारद्वाज, एक्सईएन सौरभ मिश्रा, कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार, चौकी इंचार्ज आनंद कुमार, ऋषिपाल सिंह, टिप्पन वर्मा, अंकुर वर्मा, सभासद मनमोहन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, हिमांशु गर्ग, कुलदीप वर्मा, अंकुर गुप्ता, प्रथम कंसल, कपिल चौकडात, गौरवपाल गर्ग, सतीश वर्मा, व्यापारी नेता रोहित पहाड़ी, सौरभ विर्दी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img