क्रियावली की बेटी सेना में भर्ती ग्रामीणों ने बैंड बाजों से किया ड्यूटी पर जाने को विदा।
बुगरासी से यतेंद्र त्यागी की रिपोर्ट
बुगरासी। क्षेत्र के गांव क्रियावली निवासी सतीश कु
मार की बेटी खुशी शनिवार को ड्यूटी पर जाने को तैयार हुई तो ग्रामीणों ने बैड बाजों और डीजे की धुन पर डांस कर विदा किया। जानकारी के अनुसार बेटी खुशी जब वतन की रक्षा के लिए ड्यूटी पर जाने को तैयार हुई तो ग्रामीणों ने घर के दरवाजे से ही बैड बाजे व डीजे पर डांस करते सारे गांव के मुख्य रास्तों से नाचते गाते गांव के बहार बुगरासी स्याना मार्ग पर बस स्टैंड केला मोड तक विदा करके आये।खुशी से हुई वार्ता में उसने बताया कि मैं आज देश की सेवा करने जा रही हूं अगर देश की सेवा करते अगर जान भी देनी पडी तो खुशी खुशी दे देगी।इससे पहले खुशी ने अपने परिजनों के साथ डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर आर्शिवाद प्राप्त किया।खुशी को विदा करते समय मानो गांव में किसी की बारात चढ़ रही हों,, बच्चा बच्चा खुशी नजर आ रहा था। मानों गांव में खुशियों की बरात चढाई जा रही हो।खुशी के पिता सतीश कुमार का कहना है कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।






