नेशनल हाईवे की अचानक सड़क धंसने से मची दहशत।
पानी का लींकेज हो सकता है सड़क धंसने का कारण।
डिबाई से धर्मेंद्र लोधी की रिपोर्ट
डिबाई/बुलंदशहर/डिबाई के नेशनल हाईवे 509 पर बडा हादसा होते होते बचा नेशनल हाईवे 509 पर पिछले पांच – छः सालों से लगभग दो दर्जन से अधिक जगहों पर पानी की पाईप लाईन लीकेज हो रही हैं जिससे लाखों लीटर पीने का पानी बर्बाद तो हो ही रहा है अन्दर ही अन्दर सडक भी खोखली होती जा रहीं हैं।जिसकी तमाम शिकायतें भी की जा चुकी हैं।लेकिन सिस्टम है कि कुम्भकर्णी नींद में सोया हुआ है।जो किसी बडे सडक हादसे का इन्तजार कर रहा है।ऐसा ही एक मामला सामने आया है डिबाई के पैठ चौराहे से जहां सिस्टम की लापरवाही के चलते नेशनल हाईवे की सडक लगभग आठ फीट धंस गई।गनीमत रही कि जिस वक्त सडक धंसी उस वक्त सवारियों से भरी एक बस पास से ही होकर गुजरी थी।जिससे बडा हादसा होते होते बाल बाल बच गया।अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में लापरवाह अधिकारियों पर योगी आदित्यनाथ बाबा की सरकार का क्या एक्शन होगा ???






