छात्र नेता पुलकित शर्मा ने लखावटी कॉलेज रोड पर रेलिंग लगवाने के लिए लिखा विधायक संजय शर्मा को पत्र।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर/लखावटी:/जनपद बुलंदशहर के अनुपशहर विधानसभा क्षेत्र के लखावटी में स्थित अमर सिंह कॉलेज पर लगभग 8 से 10 हजार छात्र-छात्राएँ शिक्षा अध्ययन करने के लिए आते हैं और मुख्य सड़क पर ही कॉलेज का स्थित होना छात्रो के लिए ख़तरा बन रहा हैं कॉलेज में प्रवेश करते समय और कॉलेज से बाहर निकलते समय वाहनों की तेज गति से छात्रो में दुर्घटना का खतरा बना रहता है बीते वर्ष-2025 में भी कॉलेज के सामने बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे छात्रो के साथ दुर्घटना हुई जिसमे काफ़ी छात्र- छात्राएँ इस दुर्घटना का शिकार हुए बुलंदशहर-स्याना मार्ग पर लखावटी में स्थित लखावटी बस स्टैंड से लखावटी पुलिस चौकी तक जिसकी दूरी लगभग 1.5 से 2 किलोमीटर होगी यहा सड़क पर कॉलेज की तरफ़ लोहे की रेलिंग लगवाने का अनुरोध किया जिससे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और डिग्री कॉलेज के गेट के सामने मार्ग पर भी पुलिस बैरियर के साथ यातायात सुगम होने का अनुरोध किया पुलकित शर्मा ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और हम इस मामले को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास करेंगे।






