Sunday, January 18, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़समाजसेवी व प्रधान पंकज सिंह ने बांटे 400 कंबल अवनि गांव में...

समाजसेवी व प्रधान पंकज सिंह ने बांटे 400 कंबल अवनि गांव में जरूरतमंदों को मिली राहत

जनसागर टुडे

आजमगढ़ पल्हना /सूरज सिंह – आजमगढ़ जिले के पल्हना ब्लॉक स्थित अवनि ग्राम सभा मे
समाजसेवी व प्रधान पंकज सिंह ने रविवार को अपने ग्राम सभा मे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान कुल 400 परिवारों को गर्म कंबल दिए गए, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिली। कम्बल वितरण मे मुख्य अतिथि के रूप मे मुकेश सिंह भावी ब्लॉक् प्रमुख डोभी और विशिष्ट अतिथि प्रदीप सिंह अनुज गैस एजेंसी कम्हरिया खरीहानी और दीपक सिंह मौजूद रहे | यह कार्यक्रम अवनि गांव में समाजसेवी पंकज सिंह सिंह के आवास पर आयोजित किया गया। कंबल मिलते ही जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के समय मे हमें काफी राहत मिलेगी। यह सेवा कार्य पंकज सिंह के द्वारा निजी खर्च से किया गया. कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रधान पंकज सिंह ने कहा कि कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक परेशानी वृद्धों, दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को होती है. ऐसे समय में उन्हें समय पर सहायता मिलना बेहद जरूरी है |कम्बल वितरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में भावी ब्लॉक् प्रमुख मुकेश सिंह व विसिस्ट अतिथि प्रदीप सिंह अनुज गैस एजेंसी ने समाजसेवी व प्रधान पंकज सिंह द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना एक नेक कार्य है। समाज के लिए इस तरह की सोच और पहल बेहद सकारात्मक संकेत है। ऐसे कार्यों से आपसी भाईचारा और मानवीय संवेदना मजबूत होती है। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुकेश सिंह के व उनके छोटे भाई विकेश सिंह, मोनू सिंह रघुवंशी, शुभम सिंह, प्रदीप सिंह, दीपक सिंह,सूर्यनाथ मिश्रा भूतपूर्व सैनिक, परमानन्द सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रेमशंकर सिंह, सतीश सिंह प्राचार्य चौरी बेलहा कॉलेज तरवां परमानपुर, प्रमोद सिंह, दुर्गेश सिंह, मनोज सिंह,विनोद यादव, मंगल दादा, विक्कु सिंह, बृजेश दुबे, विवेक सिंह, सोनू सिंह, विक्रम सिंह बाघे, मातरे दादा, रजत सिंह, विनीत सिंह, नीरज सिंह राकेश मौर्या सहित कई लोग उपलब्ध रहे |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img