Friday, November 14, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशसांसद खेल महोत्सव में बच्चों ने दिखाया दमखम।

सांसद खेल महोत्सव में बच्चों ने दिखाया दमखम।

सांसद खेल महोत्सव में बच्चों ने दिखाया दमखम।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं का चयन।

– विजेताओं को मिलेगा विधानसभा पर खेलने का अवसर।

 

क़स्बे के जनता इंटर कॉलेज में बुधवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कई विद्यालयों के बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। विजेताओं विधानसभा स्तर पर खेलने का अवसर दिया जाएगा।
खेल महोत्सव का उदघाटन नगर पंचायत चेयरमैन ओमदत्त लोधी ने फीता काटकर किया। चेयरमैन ओमदत्त लोधी ने खेलों का जीवन मे महत्व बताते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। न्याय पंचायत रवानी कटीरी के विभिन्न स्कूलों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न वर्गों की दौड़, वॉलीबॉल, खो खो आदि स्पर्धाएं कराई गईं। ग्रामीणांचल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। आयोजक विक्रांत त्यागी और विजय लोधी ने बताया कि विजेताओं को अगले स्टेप पर विधनसभा स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। कॉलेज प्रबंधक रवि साहब, उपप्रबंधक राशिद खान, प्रधानाचार्य शेर सिंह, राजीव गर्ग, ओपी सिंह, अनुज कुमार, फ़िरोज़ खान, ईओ मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img