हजारों श्रद्धालुओं ने बाराही मैया की जात लगाई और प्रसाद किया वितरण।
![]()
![]()
![]()
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर अहार क्षेत्र के गांव मौहरसा स्थित ऐतिहासिक चामुंडा देवी मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं ने बाराही मैया की जात लगाई और प्रसाद वितरण किया। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था जो दोपहर बाद तक जारी रहा। निकटवर्ती गांव दरावर, दुलखरा, खदाना, बामनपुर, हसनपुर वांगर, मौहम्मदपुर, जटपुरा, पौटा, नरसेना,चरौरा आदि के मैया के भक्त अपने निजी वाहनों से मेला परिसर में पहुंचे। अपने अपने नौनिहालों की विधिवत जात लगाई और प्रसाद वितरण किया। उसके बाद मेला में जमकर खरीदारी की। बच्चों ने जम्पिंग का आनंद उठाया। महिलाओं ने श्रंगार प्रसाधन सामग्री खरीद की। दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। मान्यता है कि मैया की जात लगाने से शरीर पर चर्मरोग नहीं होता है। इससे पहले ग्राम प्रधान प्रेमवती देवी लोधी ने बाराही मैया, चामुंडा देवी,पथवारी देवी की विधिविधान से पूजा अर्चना की और सुख शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर प्रधान पति धर्म सिंह ,बी आर सी सुनील दत्त,अनुज शर्मा, महेंद्र गिरी,ओमगिरि, होशियार सिंह,डा0 धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।