Wednesday, August 27, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRरंग लाई कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा की मेहनत, सिहानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर...

रंग लाई कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा की मेहनत, सिहानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर का होगा पर्यटन विकास

गाजियाबाद:
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा साहिबाबाद विधानसभा के वार्ड 31 सिहानी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्य कराया जाएगा। यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विकास कार्यों के अंतर्गत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, प्रकाश व्यवस्था, प्रवेश मार्ग का सुदृढ़ीकरण तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की जाएंगी। इन कार्यों के पूर्ण होने से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि यह स्थल क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख आकर्षण के रूप में उभरेगा।
प्रदेश सरकार के मंत्री एवं साहिबाबाद विधानसभा से विधायक सुनील कुमार शर्मा के प्रयासों द्वारा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस मंदिर के विकास कार्य को स्वीकृति प्रदान की है।
पर्यटन विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हों, जिससे आने वाले समय में यह मंदिर धार्मिक पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र बन सके।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img