अनूपशहर के नेता व कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेंद्र सिंह राघव के जनपद शामली का कोऑर्डिनेटर व प्रज्ञा गौड़ को बरेली के कोऑर्डिनेटर बनने पर कार्यालय पर किया भव्य स्वागत।
डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर रविवार को कांग्रेस नेताओं ने अध्यक्ष सलाम खां व बबलू कुरैशी के साथ एकत्रित होकर अनूपशहर गंगा घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया। स्वागत कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन सर्जन अभियान के क्रम में ज्ञानेंद्र सिंह राघव को शामली का जिला कोऑर्डिनेटर व प्रज्ञा गौड़ को बरेली का जिला कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर अनूपशहर के लिए एक उपलब्धि के साथ-साथ कार्यकर्ताओं व नेताओं में कांग्रेस के प्रति निष्ठा वफादार व कार्य करने को ऊर्जा भरने वाला बताते हुए राधा कृष्ण मूर्ति व बुके भेंट कर स्वागत किया स्वागत के उपरांत कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव व प्रज्ञा गौड़ कोऑर्डिनेटर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट कर कहा कि संगठन सर्जन अभियान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सभी नेताओं का कार्यकर्ताओं को समान रूप से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में जिम्मेदारी दी है जिस पर हम स्वयं परिश्रम कर काम करने का प्रयास करेंगे व अनूपशहर व जनपद बुलंदशहर में सभी नेता कार्यकर्ताओं के साथ हम पूर्व की भांति पार्टी को मजबूत करने और एक भाईचारे के साथ काम करते रहेंगे स्वागत करने के लिए सभी नेता व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया व राहुल गांधी की नीतियों को जन-जन तक पहुंच कर देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आम किसान मजदूर नौजवान के लिए जरूरी बताई स्वागत करने वालों में सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, कौशल शर्मा, अहमद हसन, रायसिंह प्रधान, इंतजार अली प्रधान,अध्यक्ष सलाम खां, बबलू कुरैशी सहित कार्यकर्ता लोगों सम्मिलित रहे।