Wednesday, November 4, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRभाजपा किसान मोर्चा महानगर गाजियाबाद की कार्यसमिति घोषित, आकाश वर्मा बने महानगर...

भाजपा किसान मोर्चा महानगर गाजियाबाद की कार्यसमिति घोषित, आकाश वर्मा बने महानगर मंत्री

47 पदाधिकारियों को मिली संगठनात्मक जिम्मेदारी, देवेंद्र यादव के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का संकल्प
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा महानगर गाजियाबाद की जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत गठित नई कार्यसमिति में कुल 47 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस कार्यसमिति में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता आकाश वर्मा को महानगर मंत्री नियुक्त किया गया है।
किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र यादव द्वारा घोषित कार्यसमिति में संगठन के प्रति समर्पित, अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित मीडिया, आईटी, सोशल मीडिया एवं शोध विभाग में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की पहल की गई है।
आकाश वर्मा को महानगर मंत्री बनाए जाने से उनके समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को किसान मोर्चा की गतिविधियों को गति देने, किसानों के बीच संगठन की पहुंच मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर आकाश वर्मा ने भाजपा किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने तथा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यसमिति की घोषणा के साथ ही भाजपा किसान मोर्चा महानगर गाजियाबाद में संगठन को नई ऊर्जा देने और किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की दिशा में नई शुरुआत हुई है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img