Tuesday, October 27, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRछठ पूजा समिति प्रताप विहार की बैठक संपन्न, घाट की व्यवस्थाओं को...

छठ पूजा समिति प्रताप विहार की बैठक संपन्न, घाट की व्यवस्थाओं को लेकर हुई चर्चा

गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित शास्त्री पार्क छठ पूजा घाट पर  छठ पूजा समिति की व्यवस्था बैठक आयोजित की गई। बैठक में छठ पूजा की तैयारियों और घाट पर व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में छठ पूजा घाट की संस्थापक ठाकुर अर्चना सिंह, समिति अध्यक्ष अनिल सिंह एवं कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंह सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने छठ महापर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग और बेहतर व्यवस्थाओं पर जोर दिया।
इस अवसर पर लक्ष्मी जी, संतोष दुबे, रविंद्र मिश्रा, राहुल झा, संजीव झा, विनोद सिंह, मुकेश कुमार, मंजू सिंह, इंदु देवी, कुंवर प्रताप, अजय कुंवर, रूपेश राठौर, नितिन ठाकुर, नरेश ठाकुर, पिंकी, पूजा, रचना, कुंदन, गौरव, अजेंद्र यादव, दिलीप कनौजिया सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।
समिति की इस बैठक का उद्देश्य छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और घाट की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक रूप से तैयारी करना रहा।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img