Wednesday, July 1, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRआज क्षेत्रीय कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर,...

आज क्षेत्रीय कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत

नोएडा/गाजियाबाद
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर आज विधि विधान पूर्वक हवन पूजा के साथ पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय,हरमन सिटी ,बागपत रोड मेरठ महानगर में पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। 1 जुलाई बुधवार यानी कि आज सुबह 8 बजे क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर अपने निज आवास सेक्टर -33 नोएडा से पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे ।
इस अवसर पर आयोजित शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ल  एवं पदाधिकारियों में काफी अच्छा खासा उत्साह है। नवाब सिंह नागर के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण की तैयारियां की गई हैं। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में भाजपा का जनाधार और विस्तार होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जगह जगह हो रहे स्वागत कार्यक्रम समाप्ति के बाद पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंच हवनपूजा के समापन के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर अपना पदभार ग्रहण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे ।
इन जगहों पर कार्यकर्ताओं ने की स्वागत की तैयारी..
अपने निज आवास से सुबह 8 बजे निकलने के बाद रास्ते में कार्यकर्ताओं,समर्थकों एवं पदाधिकारियों द्वारा जगह जगह क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का स्वागत किया जाएगा ।
आवास से निकलने के बाद प्रथम स्वागत सेक्टर 52 बारात घर नोएडा महानगर में किया जाएगा जिसके बाद गौर सिटी , गौर चौक,नोएडा वेस्ट,जनपद गौतमबुद्धनगर पर भी बीजेपी कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे ।इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला जैसे ही गाजियाबाद महानगर में एंट्री करेगा वहां पर गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं शहर विधायक संजीव शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या नवाब सिंह नागर का स्वागत करेगी । वही बीजेपी का गाजियाबाद जिला संगठन अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ भोजपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए तैयार खड़ा मिलेगा ।इस स्वागत के बाद टोल प्लाजा ,मेरठ जिला में बीजेपी के  कार्यकर्ता अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का स्वागत करेंगे तो वही मेरठ की महानगर टीम हरमन सिटी गेट, बागपत रोड  मेरठ में स्वागत  कर बधाई देंगे ।
गाजियाबाद में NH 24 के इनमेंटेक कॉलेज एवं विजयनगर बाईपास कट पर होगा क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत..
गाजियाबाद -अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष के गाजियाबाद में प्रथम आगमन एवं पदभार ग्रहण को लेकर गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है ।महानगर में नेशनल हाईवे 24 पर ही दो जगहों पर स्वागत की तैयारी सुबह 8:30 पर की जा चुकी है । शहर विधायक संजीव शर्मा के नेतृत्व में विजय नगर मंडल में नेशनल हाईवे 24 पर ही विजयनगर बाईपास कट पर अपने समर्थकों,कार्यकर्ताओं एवं शहर विधानसभा के लोगों के साथ भव्य स्वागत करते हुवे बधाई देंगे ।
वही महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल भी अपनी महानगर टीम,कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे ।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img