Saturday, May 16, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशएसपी देहात द्वारा थाना रामघाट का किया गया औचक निरीक्षण।

एसपी देहात द्वारा थाना रामघाट का किया गया औचक निरीक्षण।

एसपी देहात द्वारा थाना रामघाट का किया गया औचक निरीक्षण।

डीके निगम/जेपी गौतम
बुलंदशहर /शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अंतरिक्ष जैन द्वारा थाना रामघाट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात द्वारा थाना रामघाट के कार्यालय, बन्दीगृह, अभिलेख, बीट बुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, साफ-सफाई, मालखाना, मैस, आवासीय थाना परिसर, थाने में खडे वाहनों आदि को चेक किया गया तथा थाना प्रभारी खुर्जा देहात को, अभिलेख पूर्ण करने, अभिलेखों का रखरखाव रखने, भूमि विवाद प्रकरणो मे सतर्क दृष्टि रखते हुए निरोधात्मक कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी रखने व थाना परिसर को स्वच्छ रखने एवं प्रतिदिन थानाक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर डिबाई सीओ मधुप कुमार सिंह थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शुक्ला सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img