Saturday, August 15, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआगरादलित परिवार की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप,...

दलित परिवार की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप, पीड़ित ने कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार।

दलित परिवार की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप, पीड़ित ने कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार।

पीड़ित का आरोप:लेखपाल और पुलिस की संदिग्ध भूमिका पर उठे सवाल।

आगरा। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के मंडी मिर्जा खां गांव निवासी एक दलित परिवार की कीमती जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी स्थानीय पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश डीएम आगरा और कमिश्नर आगरा से न्याय की मांग की है क्योंकि बताया जा रहा है आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के मंडी मिर्जा खां गांव के रहने वाले दलित दीवान सिंह पुत्र बाबू लाल ने गांव के ही दबंगों पर जमीन कब्जाने के आरोप लगाया है। जिसको लेकर मामला सुर्खियों में है गांव में रहने वाले एक गरीब दलित परिवार की बेस कीमती जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगा है।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे स्थानीय पुलिस प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं वायरल वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं क्योंकि पीड़ित परिवार खुद को बेबस महसूस कर रहा है बताया जा रहा है कि जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है उसकी कीमत काफी ज्यादा है और यही वजह है कि दबंग उसे जमीन को किसी भी हालत में अपने कब्जे में लेना चाहते हैं गांव के लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे वीडियो के बाद लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला है कई लोग खुलकर यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर गरीब परिवार की सुनवाई क्यों नहीं हालांकि वायरल वीडियो का समाचार पत्र दैनिक जन सागर टुडे पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो स्थानीय पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हैं और वायरल वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय थाना पुलिस और क्षेत्र लेखपाल की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि बिना परमिशन संरक्षण के इस तरह खुलेआम कब्जे की कोशिश संभव नहीं हो सकती सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आरोप लगाया है दबंगों से पुलिस और लेखपाल मिले हुए हैं हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है जबकि पीड़ित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आगरा डीएम और कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img